छावनी क्षेत्र के म्युटेशन सम्बन्धी प्रार्थनापत्रों का दो माह में निस्तारण किया जाए, रक्षा मंत्री से मांग

आगरा, 17 जून। छावनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के नेतृत्व में मिला एवं आगरा छावनी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
डा. जीएस धर्मेश, विधायक एवं केशो मेहरा, पूर्व विधायक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया कि वर्ष 2023 में सेल्फ फाइनेन्स स्कीम के अन्तर्गत शॉपिंग आर्केड, सदर बाजार, आगरा छावनी, जीएलआर नम्बर 514, ‘सी’ क्लास लैण्ड पर निर्मित 121 दुकानों की ई-नीलामी का ओदश रक्षा सचिव द्वारा निर्गत हो गया था, लेकिन उन्होंने विशेष रुचि लेकर इन दुकानदारों के ऊपर कच्चे धागे से लटकती हुई तलवार को आदेश दिनांक 20, अप्रैल 2023 द्वारा रुकवा दिया।
डा. जीएस धर्मेश एवं केशो मेहरा ने कहा कि इस संदर्भ में छावनी परिषद अधिनियम में कोई संशोधन अब तक नहीं हो पाया है, इसलिए शॉपिंग आर्केेड ट्रेडर्स एसोसिएशन का अनुरोध है कि जीएलआर नम्बर 514, ‘सी’ क्लास लैण्ड पर निर्मित 121 दुकानों को स्थायी रूप से फ्रीहोल्ड करने का आदेश निर्गत किया जाए। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सांसद नवीन जैन ने छावनी परिषद में वर्षों से लम्बित जीएलआर म्युटेशन की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि लम्बित म्युटेशन के प्रकरणों को शीघ्रातिशीघ्र हल किया जाए, इस सम्बन्ध में नियम बनाए जाएं जिससे कि म्युटेशन के सम्बन्ध में जो भी प्रार्थनापत्र आएं, उनका दो माह के अन्दर निस्तारण किया जाए।
राजेश गोयल, मनोनीत सदस्य, छावनी परिषद ने कहा कि छावनी क्षेत्र के जर्जर मकानों को चिन्हित कर उनके भवन स्वामियों को निर्देशित किया जाए कि अपने भवन का स्वयं ध्वस्तीकरण करा लें। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास दिलाया कि छावनी की इन समस्याओं का शीघ्र हल कराया जाएगा।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments