पांच राज्यों में चुनाव कराकर माता-पिता का आशीर्वाद लेने आगरा आए मुख्य चुनाव आयुक्त, बुजुर्गों की छतरी को किया नमन, मंदिरों के दर्शन भी किए

आगरा, 02 जून। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को यहां कहा कि "शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला" है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने वोट बनवाने और आने वाले चुनावों अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
मुख्य चुनाव आयुक्त मंगलवार की सुबह सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर में पूजा अर्चना करने के तुरन्त बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि देश के पांच राज्यों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वे अपनी पत्नी अनुराधा के साथ माता-पिता का आशीर्वाद लेने गृह जनपद आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर और शहर के अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान पत्नी अनुराधा और माता-पिता अन्य परिजन भी थे। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव भी पूरी तरह पारदर्शी होंगे। ज्ञानेश कुमार सोमवार को द्विदिवसीय दौरे पर यहां आए। रात्रि विश्राम के बाद सुबह छह बजे कैलाश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा की तथा अपने पूर्वजों की छतरी पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी, गौरव गिरि ने पूजा अर्चना कराई। तत्पश्चात 07 बजे विजय नगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में उन्होंने दर्शन पूजन किया। विजयनगर वासियों व सामाजिक संगठनों ने पुष्पगुच्छ देकर, पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। 
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने विजय नगर कालोनी स्थित आवास पर सोमवार शाम चार बजे पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने मां सत्यवती और पिता डा. सुबोध गुप्ता का आशीर्वाद लिया। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments