प्रशासन के अलर्ट पर सोता रहा नगर निगम, व्यापारियों का हो गया करोड़ों का नुकसान- राहुल चतुर्वेदी

आगरा, 02 जून। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने एक बयान में कहाकि मानसून पूर्व की बारिश ने ही आगरा स्मार्ट सिटी की दुर्दशा उजागर कर दी। राजा मंडी मार्केट, बिजलीघर मार्केट जैसे कई स्थानों पर पानी दो-दो फीट दुकानों के अंदर चला गया,  जिससे दुकानदारों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। 
उन्होंने पूछा कि क्या नगर निगम इस नुकसान की भरपाई करेगा? किसकी गलती है जिलाधिकारी तय करें। टैक्स वसूली के नाम पर व्यापारियों का शोषण औऱ उसके बदले में आगरा का ये हाल है।
बयान में कहा गया कि जब जिला प्रशासन भारी बारिश का अलर्ट कर रहा था तो फिर भी नगर निगम ने कोई बंदोबस्त क्यों नहीं किया। अगर निगम समय पर जागता तो व्यापारियों का नुकसान नहीं होता।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि नगर निगम के पास धनराशि बहुत है इसीलिए टोरंट पावर कंपनी के 431 करोड़ रुपये माफ कर दिए गए, लेकिन इस पैसे से जनता का नुकसान रोकने की बजाय अधिकारियों द्वारा जनता का पैसा उड़ाया जा रहा है। राहुल चतुर्वेदी ने सभी व्यापारियों की तरफ से शासन प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने की मांग की।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments