आगरा के होटलों में चला अग्निशमन उपायों की जांच का अभियान

आगरा, 04 जून। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में विगत दिवस लगी भीषण आग में 21 लोगों के मारे जाने के बाद शहर के होटलों और रेस्टोरेंटों में अग्निशमन उपायों की जांच का अभियान छेड़ दिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के कई होटलों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल कर्मियों को सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक भी किया गया।
संजय प्लेस फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर के नेतृत्व में क्षेत्र में स्थित प्रमुख होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आग से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। सोनकर के नेतृत्व में मैरिएट फेयरफील्ड और विक्रम पैलेस समेत कई होटलों में अग्निशमन उपायों की जांच की गई। इस दौरान आग लगने पर बचाव के उपायों का प्रदर्शन भी किया गया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सीएफओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग के पास आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम है। विभाग के बेड़े में आठ हजार से 12 हजार लीटर तक के 13 फायर टेंडर, 1200 से 2500 तक लीटर की फोम फायर टेंडर मौजूद हैं। मल्टी स्टोरी के लिए 42 मीटर हाइट तक पहुंचने वाली हाइड्रा मशीन, संकरी गलियों के लिए हाई स्पीड छोटे फायर टेंडर और बुलेट, बाइक भी हैं।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments