विजय शिवहरे के तीसरी बार भाजपा प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में उल्लास, मिष्ठान्न वितरण

आगरा, 25 जून। विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे के लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और पटाखे फोड़कर, मिठाइयाँ वितरित कर खुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य भी किया 
कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजय शिवहरे को तीसरी बार प्रदेश मंत्री पद पर मनोनयन उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कुशल नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का परिणाम है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री अशोक पिप्पल, महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे, ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह 'काका', यशपाल राणा, संजीव शर्मा, जिला मंत्री सौरभ गुप्ता (फिरोजाबाद), प्रवेश दीक्षित, 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
लकी दीक्षित, धर्मेंद्र धाकड़, अमित शिवहरे, के.पी. इंदौलिया, प्रवेश ठाकुर, मनोज माहौर, ललित प्रजापति, गजाली, हिमांशु प्रजापति, अनुज दीक्षित, आदित्य उपाध्याय, दुर्गेश बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामनेर बाजार कमेटी ने किया अभिनंदन
नामनेर बाजार कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने कमेटी की ओर से विजय शिवहरे को बधाई देकर पटका पहना कर अभिनंदन किया। ब्रजेश पंडित ने कहा कि पुनर्नियुक्ति सिद्ध करती है न केवल पूर्व कार्यकाल उल्लेखनीय रहा बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी विजय शिवहरे के मजबूत कंधों पर ज़िम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने शाल, पटका, फूलमाला के रूप में अपना स्नेह प्रदर्शित किया। अभिनंदन में कमेटी के महामंत्री नवजोत सिंह 'गोल्डी', ऋषिरंजन शिवहरे साथ रहे।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments