पति ने बनाए पत्नी के नहाते हुए वीडियो और रिश्तेदारों को भेज दिए, पत्नी ने लिखाया मुकदमा
आगरा, 07 जून। थाना सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि दहेज में कार और एक लाख रुपये न मिलने पर उसका उत्पीड़न किया गया। पति ने बाथरूम में उसके नहाते हुए वीडियो बनाए और रिश्तेदारों को भेजकर वायरल कर दिए।
महिला ने बताया कि वर्ष 2023 में उसका विवाह फरह (मथुरा) निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति सहित ससुरालीजन दहेज में कार और एक लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। इसके लिए उसका शोषण किया गया। गर्भवती होने पर खाना नहीं देते थे।
19 अगस्त, 2024 में उसका बेटा पैदा हुआ लेकिन इलाज के अभाव में 20 दिन में ही उसके बेटे की मौत हो गई। पति ने नहाते समय वीडियो और फोटो बनाए और उन्हें वायरल कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
__________________________________________

Post a Comment
0 Comments