खबरें खेल जगत की....

आर. बी. एस. यलो ने 26 रन से जीत दर्ज की
आगरा, 17 जून।  आर. बी. एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग के पहले मैच में बुधवार को आर. बी. एस. यलो ने आर. बी. एस. ब्लू पर 26 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आर. बी. एस. यलो की पूरी टीम 108 रन बनाकर आउट हो गयी। निखिल ने 28, एवं शिवांश कौल और लक्ष्य सैनी ने 12-12 रन बनाए। अबीर व लक्ष्य कन्नौजिया ने 4-4 एवं अध्यांश ने 2 विकेट लिए। जवाब में आर. बी. एस. ब्लू की पूरी टीम 83 रन बनाकर आउट हो गयी। सम्राट ने 28 रन एवं पर्थ ने 19 रन बनाये। आर. बी. एस. यलो की ओर से गौरी कश्यप ने 4, धैर्य ने 3 व शिवांश कौल ने 2 विकेट लिए। टूर्नामेंट का उद्घाटन आर. बी. एस. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक वीर सिंह ने किया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार गौरी कश्यप को अतुल सोलंकी और फ़ैसल रईस ने प्रदान किया।
मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, पूर्व इंडिया अंडर19 खिलाड़ी विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, नागेश पंडित, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, अमित चौहान, अशोक चौधरी, फैज़ल रईस उपस्थित थे। आयोजन सचिव अतुल सोलंकी के अनुसार गुरुवार को आर. बी. एस. रेड एवं आर. बी. एस. ग्रीन के मध्य मैच खेला जाएगा।
________________________________________
एलआईसी की टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
आगरा, 17 जून। भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तर मध्य क्षेत्र की 58वीं टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता खेल गांव, दयालबाग में प्रारम्भ हुई।
उदघाटन संजय कुमार गुप्ता, प्राचार्य, उत्तर मध्य क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 12 मण्डलों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर से आये प्रादेशिक प्रबन्धक ब्रजेंद्र नारायण, सहायक सचिव सजींव कुमार सिंह ,मुख्य निर्णायक श्री उपेंद्र ज्योतिषी एवं डा अलका शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का समापन गुरुवार को होगा।
________________________________________
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
आगरा करेगा नौ खेलों की मेजबानी 
आगरा, 17 जून। मंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय में आयोजित की गई खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा मंडलीय खेल समिति के गठन एवं खेलों के आवंटन के संबंध में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राकेश कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने की।
बैठक में मंडलीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु खेलों का जनपदवार आवंटन किया गया। आगरा जनपद को नौ खेल मिले जिसमें तैराकी ,बैडमिंटन, बास्केटबॉल मलखंब, कबड्डी, खो खो, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स शामिल हैं। बैठक में रविंद्र पाल सिंह तोमर जिला विद्या निरीक्षक आगरा ,राघवेंद्र सिंह, डॉ. अनिल वशिष्ठ प्रधानाचार्य, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रीनेश मित्तल, संजय नेहरू, के.पी. सिंह यादव, रवि प्रकाश, राम प्रकाश यादव, शिखा झींगरण, डॉ. पदम सिंह, सीमा शर्मा तथा दिनेश चाहर उपस्थित रहे।
________________________________________
योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन
आगरा, 17 जून। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन हुआ। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा के लगभग 20 विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बांके लाल, राजबहादुर, रामावतार यादव, यतींद्र सोलंकी, राहुल शर्मा, बादाम सिंह, आशीष अग्रवाल, नंदकिशोर द्वारा की गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से नजीर अहमद, सुनील जैन, पवन सिंह और नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments