डकवर्थ लुईस नियम से आर.बी.एस. यलो टीम बनी विजेता, सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग का समापन
आगरा, 23 जून। आर.बी.एस. यलो टीम ने मंगलवार को आर.बी.एस. रेड टीम को 10 रन से हराकर आर.बी. एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग जीत ली।
वर्षा से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आर. बी. एस. रेड ने 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाये। विशाल राजपूत ने शानदार 54 रन, लक्ष्य जुरेल ने 12 रन बनाये। आर. बी. एस. यलो की ओर से गौरी कश्यप ने छह ओवर में 22 रन देकर 6 विकेट लिये। अथर्व ने 3 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आर. बी. एस. यलो ने वर्षा से मैच बाधित होने से पूर्व 11.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 89 रन बनाये। डकवर्थ लुईस के आधार पर आर.बी.एस. यलो ने मैच 10 रन से जीत लिया।
फाइनल का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार गौरी कश्यप को प्रदान किया गया। मैच के उपरांत मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सचिव और विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे एवं विशिष्ट अतिथि आर. बी. एस. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर विवेक वीर सिंह ने पुरस्कार प्रदान किये। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अरीब उद्दीन, बेस्ट बैट्समैन विशाल राजपूत, बेस्ट बॉलर गौरी कश्यप, बेस्ट फ़ील्डर शिवांग कौल को प्रदान किया गया। मैच के दौरान चंद्रशेखर शर्मा, नागेश पंडित, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, दुष्यंत सिंह, अतुल सोलंकी, राव हरेंद्र सिंह , विवेक यादव , प्रमोद कादिर, फैज़ल रईस , नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन गोस्वामी ने किया।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments