होटल के कमरे में युवक का शव मिला, खुद को मारी गोली!

आगरा, 21 जून। थाना ताजगंज क्षेत्र में टीडीआई मॉल के पास स्थित एक होटल के कमरे में युवक का खून से लथपथ शव मिला।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक दिल्ली का रहने वाला है और वह अपने भाई के साथ आगरा आया था यहां टीडीआई मॉल के पास होटल एप्पल इन में कई दिनों से ठहरा हुआ था।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मृतक का नाम फरजान बताया जा रहा है, उम्र करीब 40 साल थी। कहा जा रहा है कि फरजान ने होटल के कमरे में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहकीकात में जुट गई। पुलिस खुदकुशी की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
_____________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments