आरबीएस रेड की पांच रन से रोमांचक जीत, विशाल मैन ऑफ द मैच
आगरा, 21 जून। आर. बी. एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गये रोमांचक मैच में आर. बी. एस. रेड ने आर. बी. एस. यलो को 5 रन से हराकर जीत दर्ज की।
आयोजन सचिव अतुल सोलंकी के अनुसार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर. बी. एस. रेड की पूरी टीम 30 ओवरों में 164 रन बनाकर आउट हो गयी। विशाल राजपूत ने 3 चौकों एवं 3 छक्कों की मदद से शानदार 42 रन बनाये। अरीब उद्दीन ने 29 व नमन ने 20 रन का योगदान दिया। गौरी कश्यप ने 4, परवेज़ ने 3, व अथर्व ने 2 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आर. बी. एस. यलो की पूरी टीम 159 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य ने 32, चेतन ने 16 एवं हर्ष व रोहित ने 14-14 रन बनाये। सनी, अरीब उद्दीन, प्रियांक अरोड़ा, सिद्दीक गौतम ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विशाल राजपूत को पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर चंद्रशेखर शर्मा एवं समाजसेवी नागेश पंडित ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, बी. सी.सी.आई. के लेवल 1 कोच विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, राव हरेंद्र सिंह, दीपेंद्र राठौर, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा , फैज़ल रईस उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments