जाने-माने बुजुर्ग पत्रकार और शिक्षक डॉ. नेविल स्मिथ का निधन

आगरा, 24 जून। राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं आगरा में अंग्रेज़ी पत्रकारिता के पुरोधा डॉ. नेविल स्मिथ का आज बुधवार की शाम सहारनपुर में निधन हो गया। उनकी आयु 86 वर्ष थी।
डॉ. नेविल स्मिथ ने लगभग पाँच दशकों तक ‘द स्टेट्समैन‘ और 'पीटीआई' के लिए पत्रकारिता की। वे आगरा में अंग्रेज़ी पत्रकारिता के पितामह “पापा” थॉमस स्मिथ के पुत्र थे।
बताया गया है कि डॉ. नेविल स्मिथ को विगत 14 जून को हृदयाघात हुआ था और वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। वह अपनी पुत्री के साथ सहारनपुर में पिछले कुछ वर्ष से रह रहे थे। उनकी पुत्री डॉ. अभिलाषा राजकीय मेडीकल कालेज सहारनपुर में पीडियाट्रिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर है।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
डॉ . स्मिथ के निधन के साथ एक युग का अन्त हो गया। वह योग्य, कर्मठ और ईमानदार शिक्षक, पत्रकार और आगरा के जानकार के रूप में पहचाने जाते थे। पत्रकारिता के अनुभव पर उन्होंने कई पुस्तके लिखी। वे देश-विदेश में अपनी पत्रकारिता की गतिविधियों से सक्रिय थे और खासी पहचान रखते थे। हाल ही में उन्होंने आगरा के इतिहास पर एक पुस्तक लिखी थी, जिसका विमोचन एक-दो महीनों में होने की योजना थी। 
उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर 25 जून को लाया जायेगा। अंत्येष्टि 27 जून को होगी। ताज प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव संजय तिवारी ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments