अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समूचे आगरा में हुए आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने किया योगाभ्यास

आगरा, 21 जून। बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम- "योग फॉर हेल्दी एजिंग“ को साकार करने के क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 06 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, उ.प्र.महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान, विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, डॉ.धर्मपाल सिंह, जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, जिलाधिकारी सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में स्वास्थ्य व योग के महत्व का संदेश दिया।
तहसील, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में समस्त ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक परिसर, पुलिस लाइन, लालकिला, ताजमहल, एतिहासिक स्थलों व शहर के विभिन्न पार्कों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा वृहद स्तर पर विभिन्न योगासन के माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
विधायक, मेयर ने पालीवाल पार्क में किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पालीवाल पार्क में नगर निगम व डॉ.बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, वीसी एडीए एम अरुणमोली, नगरायुक्त संतोष वैश्य सहित आमजन ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संदेश दिया।
जनपद न्यायालय परिसर में योग
जनपद न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास का संचालन प्रशिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement  
प्रभारी जनपद न्यायाधीश पुष्कर उपाध्याय, शारिब अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज कुमार-1, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहित न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ताज नेचर वॉक में विशेष योग सत्र 
ताज नेचर वॉक में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। योग गुरु वेद प्रकाश एवं सतेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।
सप्तऋषि अपार्टमेंट में योग शिविर 
सप्तऋषि अपार्टमेंट कैलाशपुरी में योग शिविर का आयोजन किया गया। संचालन प्रख्यात योग प्रशिक्षिका डॉ. मनीषा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष आदित्येन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष विकास बंसल, सचिव संजीव शर्मा, सुनील अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।
सांसद जैन ने हाजीपुर खेड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया योग
खंदौली स्थित केशव बलिराम हेडगेवार स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाजीपुर खेड़ा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ल शुभारंभ राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इसके उपरांत उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। संयोजक एवं युवा ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, समाजसेवी पूरन डावर, ग्राम विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, महानगर मंत्री मुकेश गुप्ता, अनिल सारस्वत, सुभाष ढल, रोहित श्रीवास्तव एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पार्श्वनाथ पंचवटी में योग
पार्श्वनाथ पंचवटी, ताज नगरी फेस-2, आगरा में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्याम भोजवानी, कंचन चौधरी, सुशील आहूजा, सुग्रीव चौहान, सुमन यादव, एल आर पाठक, गुरमीत सिंह सलूजा, ए के व्यास, ओ पी चौबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments