तीन एसीपी का दूसरे जनपदों में तबादला, छह नए अफसरों की आगरा में तैनाती
आगरा, 04 जून। प्रदेश शासन द्वारा जारी पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची के तहत आगरा के तीन एसीपी को अन्य जनपदों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है और छह नए अधिकारियों की आगरा में तैनाती की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसीपी मयंक तिवारी का तबादला आगरा से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट कर दिया गया है। एसीपी शेषमणि उपाध्याय को एडीजी वाराणसी जोन का स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया है। एसीपी सुकन्या शर्मा को बागपत भेजा गया है, जहां उन्हें डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा आगरा कमिश्नरेट में छह नए अधिकारियों को तैनात किया गया है। विवेक वार्ष्णेय को अयोध्या एलआईयू से स्थानांतरित कर आगरा में नया मण्डलाधिकारी (सीओ/एसीपी) बनाया गया है।
श्वेता वर्मा मथुरा से स्थानांतरित होकर आगरा कमिश्नरेट में नई एसीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगी। पूर्णिमा सिंह को बुलंदशहर से स्थानांतरित कर 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में नियुक्त किया गया है। यतेन्द्र सिंह नागर को मुजफ्फरनगर से आगरा भेजा गया है और उन्हें एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अतुल अनजान त्रिपाठी वाराणसी से स्थानांतरित होकर आगरा कमिश्नरेट में नए एसीपी बने हैं। राजीव रंजन श्रीवास्तव को पीलीभीत से आगरा स्थानांतरित किया गया है, जहां वे एसीपी के पद पर कार्य करेंगे।
___________________________________

Post a Comment
0 Comments