महंगाई का एक और तड़का, कमर्शियल और पांच किग्रा सिलेंडर के दाम फिर बढ़े

नई दिल्ली 01 जून। देशवासियों को सोमवार को महंगाई का फिर बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर और पांच किलो के सिलेंडर के दामों में फिर बढ़ोतरी कर दी। एक जून से देश भर में कॉमर्शियल 19 किलोग्राम के सिलिंडर के रेट 42 रुपये और पांच किलोग्राम के सिलिंडर के रेट 11 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों बढ़ोतरी नहीं की गई। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्यावसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की दरों में महानगरों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में जहां प्रति सिलेंडर 42 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं, कोलकाता के व्यापारियों पर 53.50 रुपये का ज्यादा वित्तीय बोझ पड़ेगा। 
इसके अलावा तेल विपणन कंपनियों ने छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पांच किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद दिल्ली में ये छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये की नई दर पर मिलेगा। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
राहत की एकमात्र बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में वृद्धि का असर चाय, नाश्ते से लेकर रेस्टोरेंट के खाने पर दिखाई दे सकता है। रेट बढ़ने के साथ ही खपत के अनुसार, कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो इससे खाने-पीने की चीज तो महंगी होंगी ही, साथ में अन्य चीजों पर भी इसका असर जनता पर पड़ेगा। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी ऐसे वक्त में हुई है, जब कारोबार पहले से ही ईंधन और परिवहन की बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments