आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में देर रात भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में घुसी, महिला समेत तीन की मौत

आगरा, 01 जून। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। 
यह हादसा देर रात पौने दो बजे हुआ। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.700 पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। कार बिहार से राजस्थान के चुरू जिले की ओर जा रही थी। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है। कार का आधा हिस्सा कंटेनर में फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार को मोहम्मद शोएब पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी सरदारशहर, जिला चुरू (राजस्थान) चला रहा था। कार में परमिता कुमारी, राजीव, पूजा, अयान्श, शंकर, सुनील तथा प्रीति सवार थे। हादसे में शंकर और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। कार में फंसी महिला प्रीति ने भी कुछ देर में दम तोड़ दिया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
हादसे के बाद कंटेनर चालक करीब 50 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। घटना की जानकारी होने पर चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रूप से चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को सीएचसी फतेहाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments