Agra News: खबरें आगरा की....

प्रमुख सचिव राज्य वस्तु एवं सेवाकर को दिया ज्ञापन 
आगरा, 23 जून। नेशनल चैम्बर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य कर विभाग द्वारा जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और मुख्य अतिथि प्रदेश की प्रमुख सचिव राज्य वस्तु एवं सेवा कर कामिनी चौहान को ज्ञापन सौंपा। 
एसजीएसटी में आ रही व्यवहारिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल थे।
__________________________________________
पौधे न सिर्फ लगाएं बल्कि देखभाल भी करें 
आगरा, 23 जून। जन कल्याण समिति, आवास विकास कॉलोनी के तत्वावधान में मंगलवार को सेक्टर डी स्थित पार्क में पौधों का वितरण किया गया। इनमें गुड़हल, नींबू, करौंदा, चमेली, अमरूद, मीठा नीम आदि के 100 से अधिक पौधे बांटे गए।
समिति की अध्यक्ष पार्षद सुषमा जैन ने क्षेत्रीय लोगों से इन पौधों को लगाने के बाद संरक्षण की भी अपील की। इस दौरान दीनदयाल नगर संघ संचालक भीकम बिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर पार्थसारथी शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिंपल अग्रवाल, जन कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल, पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय शिक्षक ज्योति जैन, अंजू वाजपेयी, वरिष्ठ संगठन मंत्री राकेश लालवानी, राजा पंडित आदि मौजूद रहे।
__________________________________________
ताजमहल के निकट धार्मिक यात्रा रोके जाने के खिलाफ ज्ञापन
आगरा, 23 जून। ताजगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि भविष्य में किसी भी धार्मिक आयोजन के दौरान गुरुजनों के रथ, बग्घी और कलश यात्रा को बैरियर पर न रोका जाए। जिलाधिकारी ने मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।
राजेश राठौर ने ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित पाठक प्रेस बैरियर पर धार्मिक आयोजनों के दौरान कथा वाचकों के रथ और बग्घी को रोके जाने के मामले को लेकर ताजगंज व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उनका कहना है कि शिव महापुराण, श्रीमद्भागवत कथा और श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजनों में कथा वाचक गुरुजन परंपरागत रूप से बग्घी या रथ पर सवार होकर कलश यात्रा के साथ दशहरा घाट तक जाते हैं। पहले कभी इस प्रकार धार्मिक यात्राओं को नहीं रोका गया। दो दिन पूर्व ताजगंज के व्यापारी विनोद जादौन द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के दौरान कथा वाचक गुरुजनों की बग्घी को ताजमहल पूर्वी गेट स्थित पाठक प्रेस बैरियर पर पुलिस प्रशासन ने रोक दिया और वापस लौटा दिया। इस घटना से व्यापारियों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
__________________________________________
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
लखनऊ कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत पर शोक 
आगरा, 23 जून। नेशनल चैम्बर भवन में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ कोचिंग सेंटर में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया एवं दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल,  नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा, चन्द्रवीर सिंह, अपूर्व मित्तल, संजय अरोरा थे। 
रमाना मैरिज होम में शोक सभा 
प्रतापपुरा स्थित रमाना मैरिज होम में शोक सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
शोकसभा में कैंट बोर्ड के सदस्य राजेश गोयल, विजय कुमार, किशोर कुमार, धर्मेश यादव, राजू शाहिद, राहुल उपाध्याय, विनोद बघेल, संजीव कपूर, अंकुर अग्रवाल, हिमांशु सचदेवा, सुनहरी लाल मौजूद रहे।
__________________________________________
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का समापन
आगरा, 23 जून। श्री राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिवस भागवताचार्य पं. नरोत्तम शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण एवं उनके परम मित्र सुदामा के पावन चरित्र का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। 
समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने व्यासपीठ का सम्मान किया। उन्होंने सनातन संस्कृति एवं धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। महाआरती में सहभागिता भी की। समापन समारोह में संतोष शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, एस.सी. अग्निहोत्री, जे.पी. लवानिया, रामविलास पाठक, मुकेश शर्मा, मुरली मनोहर शर्मा, विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हरिमोहन शर्मा, सुमन कुमार पाठक, अनुराग शर्मा, वेद प्रकाश पाठक, प्रीति मिश्रा, शालिनी शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, योगेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, आशुतोष गौतम, बृजेश गौतम, राजेंद्र कुमार पाराशर, जगमोहन गौतम, सुमन पाठक, अनिल पाठक, विष्णु उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, आकाश शर्मा, जे.पी. शर्मा, नरेंद्र शर्मा, लक्ष्मी लवानिया, शैलेश बाबू, शिवदत्त शर्मा, उमेश पचौरी, डॉ. प्रमोद रावत, आचार्य चंद्रकांत शर्मा तथा एस.पी. अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments