आगरा-मथुरा राजमार्ग पर रुनकता में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 घायल

आगरा, 24 जून। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर रुनकता के पास आज बुधवार की सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब बीस से अधिक यात्री घायल हो गए।
खबरों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। बस मथुरा की तरफ से आगरा की ओर आ रही थी। बस पलटने से रोडवेज बस का चालक की तरफ का हिस्सा राजमार्ग पर आ गया। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने फँसे यात्रियों को बाहर निकाला।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को देखते हुए अतिरिक्त एंबुलेंस बुलाई गईं, आठ एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिन यात्रियों को मामूली चोट लगी थी उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बस के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments