कल 28 जून को आगरा आयेंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

आगरा, 27 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को यहां आ रहे हैं। वे शहर में तीन घंटे रहेंगे। कमिश्नरी सभागार में मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। विशेष जोर लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं पर रहेगा। वे पुराने कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ नये कार्यों पर चर्चा करेंगे।
गौरतलब है कि 22 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस के बाद आगरा में समीक्षा बैठक करनी थी लेकिन लखनऊ में अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री अब रविवार को दोपहर एक बजे यहां खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे फिर कमिश्नरी सभागार पहुंचेंगे। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद शाम चार बजे कमिश्नरी से खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
कार्यक्रम के अनुसार, 28 जून को सीएम सबसे पहले हाथरस जाएंगे। जहां वे सलेमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सम्मेलन में भाग लेंगे। उसके बाद वह आगरा आएंगे। योगी आगरा में लगभग तीन घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद पुलिस-प्रशासन के साथ ही अन्य विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही संभावित नये प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट भी तैयार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम की टीम ने खेरिया मोड़ से फतेहाबाद रोड तक विशेष सफाई अभियान चलाया। कई जगहों पर चित्रकारी भी कराई गई। आधा दर्जन जगहों पर रोड की मरम्मत की गई।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments