यूपी पुलिस में नौकरी का झांसा देकर युवती से 2.46 लाख रुपये हड़पे!

आगरा, 24 जून। थाना ताजगंज क्षेत्र में यूपी पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 2.46 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने ताजगंज थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि रोहनजय पाण्डेय नामक व्यक्ति ने खुद को टीजीटी शिक्षक बताते हुए सचिवालय और शासन स्तर पर अपनी मजबूत पहुंच होने का दावा किया। आरोपी ने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसकी यूपी पुलिस में नौकरी लगवा सकता है और इसके लिए विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर धनराशि की मांग की।
शिकायत के अनुसार आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग समय पर यूपीआई ट्रांजैक्शन और नकद माध्यम से कुल दो लाख, 46 हजार रुपये उसे दे दिए। आरोपी लगातार नौकरी लगने का भरोसा देता रहा और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने की बात कहकर समय टालता रहा। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़िता को संदेह हुआ। 
उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने आनाकानी शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया और रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। अपने साथ हुई ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
ताजगंज थाना पुलिस ने आरोपी रोहनजय पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग एवं यूपीआई रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
___________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments