राह चलते लोगों के हाथों से छीन लेते थे मोबाइल फोन शातिर बदमाश और चार नाबालिग साथी पकड़े गए, छीने हुए 16 मोबाइल फोन मिले

आगरा, 12 जून। थाना शाहगंज पुलिस ने चलते-फिरते लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले बदमाश और उसके चार नाबालिग साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लोगों से छीने हुए 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कीमत 3.5 लाख रुपये बताई गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विगत दस जून की रात्रि कोठी मीना बाजार से घर जा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन बाइक सवार युवकों ने छीन लिया था।  बदमाशों को पकड़ने के लिए गठित पुलिस टीम ने कोठी मीना बाजार में बने हुए मंच के पीछे से छीनैती की घटना में संलिप्त अभियुक्त हरिओम को गिरफ्तार किया गया व उसके चार बाल अपचारी साथियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल स्पलैण्डर (घटना में प्रयुक्त) व 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम ने बताया कि वह अपने चारों बाल अपचारी साथियों के साथ मिलकर मोबाइल फोन छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता है और बरामद मोबाइल फोन उन सभी ने मिलकर अलग-अलग जगह से राह चलते लोगों से छीने थे। बरामद मोटर साइकिल अभियुक्त हरिओम की है। मोटर साइकिल का इस्तेमाल वह छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते हैं।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments