जीएसटी चोरी का एक और खुलासा, 1.19 करोड़ रुपये जमा कराए
आगरा, 20 जून। राज्य जीएसटी विभाग ने शहर में एक और कर चोरी का खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संबंधित फर्म से 1.19 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं।
खबरों के अनुसार, एक कंपनी ने नेचुरोपैथी सर्विसेज में जीएसटी में पंजीयन करा रखा है। फर्म ने वर्ष 2025-26 में 20.36 करोड़ रुपये और वर्ष 2024-25 में 5.15 करोड़ रुपये की कर मुक्त सर्विस प्रदान करने की घोषणा रिटर्न में की थी।
इस अधिकारियों ने जानकारियां जुटाना शुरू किया। वे फर्म की सेवाओं से संबंधित मेंबरशिप लेते हुए वेबिनार व वर्कशाप में भी शामिल हुए। अधिकारियों ने पाया कि फर्म एजूकेशनल और वेलनेस कम्युनिटी के तौर पर काम करती है। नेचुरोपैथी हेल्थ सर्विस देने के बजाय डाइट प्लान, लाइफ स्टाइल मोडिफिकेशन, फिटनेस प्लान की मेंबरशिप सर्विस देती है।
इस जांच में फर्म के पते पर कोई सेटअप नहीं पाया गया। मेंबरशिप लेने का सेटअप अवश्य मिला। जांच में कई प्रकार की सेवाओं के टैक्स इनवाइस जारी किए गए मिले। जांच में पाया गया कि फर्म द्वारा दी जा रही सेवाएं कर योग्य हैं। सर्विस को कर मुक्त बताकर कर चोरी की जा रही थी। अतः फर्म से 1.19 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। विभाग द्वारा फर्म की जांच अभी जारी है।
__________________________________________

Post a Comment
0 Comments