Agra News: खबरें आगरा की....

शिव-पार्वती विवाह, वामन चरित्र तथा भक्त ध्रुव-प्रह्लाद की कथा का वर्णन
आगरा, 20 जून। श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण, लॉयर्स कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तृतीय दिवस पर भागवताचार्य नरोत्तम शास्त्री ने शिव-पार्वती विवाह, वामन चरित्र तथा भक्त ध्रुव एवं भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायी कथाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति भाव में विभोर हो गए तथा संपूर्ण कथा पंडाल भगवान के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में समिति के राजेंद्र पाराशर, आशुतोष गौतम, नरेंद्र शर्मा और पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भागवताचार्य नरोत्तम शास्त्री का पटका एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। साथ ही कथा के परीक्षित अशोक दीक्षित एवं आस्था दीक्षित का भी सम्मान किया गया।
एस.सी. अग्निहोत्री, जे.पी. लवानिया, रामविलास पाठक, मुकेश शर्मा, मुरली मनोहर शर्मा, विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हरिमोहन शर्मा, सुमन पाठक, अनुराग शर्मा, वेद प्रकाश पाठक, प्रीति मिश्रा, शालिनी शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, योगेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, बृजेश गौतम, जगमोहन गौतम, अनिल पाठक, विष्णु उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, अनुराग शर्मा, आकाश शर्मा, जे.पी. शर्मा तथा नरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
_________________________________________
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
दावा: जूता मार्केट में एनओसी की तिथि बढ़कर हुई 10 जुलाई
आगरा, 20 जून। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के अनुरोध पर आगरा विकास प्राधिकरण ने संजय प्लेस स्थित शू मार्केट की दुकानों को अनापत्ति पत्र (एनओसी) प्रदान करने की तिथि 20 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई, 2026 कर दी है। 
यह दावा आज हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में शनिवार को अध्यक्ष विजय सामा ने किया। उन्होंने कहा कि एडीए द्वारा शू मार्केट में बंद मिली दुकानों व अन्य व्यापार चलने वाली 167 दुकानों को नोटिस दिए थे। लेकिन अभी तक इनमें से मात्र 14 दुकानों ने ही एनओसी प्राप्त की है। दुकानों का म्यूटेशन न होने व एनओसी प्राप्त न होने की स्थिति में दुकानें निरस्त होने पर दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।  
इस अवसर पर  प्रदीप सरीन, प्रमोद महाजन, अजय महाजन, संजय अरोरा, दिलप्रीत सचदेवा, घनश्याम रोहरा, भीष्म लालवानी, राकेश महाजन, रवि महाजन, सुमित महाजन, हरीश लालवानी  नदीम अहमद, लक्ष्मण दास उपस्थित थे। कार्यालय में कुछ दुकानदार अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंचे और पदाधिकारियों से बातचीत की।
_________________________________________
कल 21 जून को एकलव्य स्टेडियम में 05 हजार लोग करेंगे सामूहिक योग
आगरा, 20 जून। प्रदेश के प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा उद्यमशीलता विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. हरिओम की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि आयुष मंत्रालय द्वारा योग को गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराना, जनपद के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटक स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर योगाभ्यास, रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन, योग सप्ताह, जनपद के नगर निगम, समस्त तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों , कॉलोनी, पार्कों आदि स्थानों पर 21 जून को आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच हजार लोगों द्वारा योग किया जाएगा। शहर की विभिन्न कालोनियों और पार्कों में भी योग किया जाएगा। 
एकलव्य स्टेडियम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि होंगी।
बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ प्रतिभा सिंह सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग बीएसए राकेश सिंह, डीएसओ आनंद सिंह आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
_________________________________________
भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश
आगरा, 20 जून। डिफेंस कॉलोनी स्थित कृष्णा मैरिज होम में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठवें  दिन कथा व्यास संतोष कृष्ण ने भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।
कथा के दौरान रासलीला, कंस वध, उद्धव गोपी संवाद, रुक्मणी कृष्ण विवाह उत्सव सहित अनेक धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान प्रस्तुत भजन “तेरा किसने किया सिंगार सांवरे” पर पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कथा परीक्षित कृष्णा दुबे एवं के.सी. दुबे के अलावा क्षेत्रीय पार्षद लाल सिंह कुशवाहा, राजीव सोई, भजनलाल, ज्ञानेंद्र यादव, डॉ. सत्येंद्र यादव, अवधेश यादव, चंद्रजीत यादव, रणवीर सिंह तोमर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
_________________________________________
विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर संगीत उत्सव
आगरा, 20 जून। विश्व संगीत दिवस 21 जून के अवसर पर जानकी संगीत संस्थान के तत्वावधान में संस्था कार्यालय मारुति स्टेट पर संगीत उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता सुभाष सक्सेना ने की। प्रोफेसर आन्शवना सक्सेना ने बताया कि संगीत दिवस का प्रादुर्भाव सन 1982 में फ्रांस में हुआ था तब से लेकर आज तक यह 110 देश में मनाया जा रहा है 
सुशील सरित ने कहा कि सामवेद के संगीत सूत्र आज भी संगीत पर विश्व को पूर्ण ज्ञान देने में सक्षम हैं। तरुण कुमार ने कहा संगीत तन और मन को स्वस्थ रखने का  एक मात्र उपाय है। पूजा तोमर, सिमरन और ट्विंकल, शौर्य, रौनक ने गीत प्रस्तुत किये। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments