रजत अस्थाना फिर बने हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष, आशीष अग्रवाल सचिव
आगरा, 02 मई। स्टोनमैन क्राफ्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रजत अस्थाना को वर्ष 2026-28 के लिए एक बार फिर हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन आगरा का पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। अभी तक कोषाध्यक्ष का पद संभाल रहे आशीष अग्रवाल को संस्था का सचिव बनाया गया है।
शनिवार को होटल क्लार्क्स शिराज में वार्षिक आम सभा में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। अनुराग मित्तल को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रोहित गोयल, नरेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष, राहिल त्यागी, सिद्धार्थ गुप्ता उप सचिव, रीतेश गुप्ता, अजय जैन, कुलदीप सिरोही, नवल किशोर समन्वयक और विपनेश त्यागी, अनिल वर्मा, अनुज जैन, रविन्द्र वर्मा, अतुल खन्ना, महेंद्र राजपूत, राहुल अग्रवाल, ज्ञानेश्वर को प्रबंधकारिणी सदस्य बनाया गया।
चुनाव अधिकारी ए के गुप्ता एवं महेन्द्र कुमार राजपूत ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई और नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
इससे पूर्व एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रजत अस्थाना ने कहा कि किसी भी संस्था की असली ताकत उसके सदस्यों की आपसी एकता व समझ से दिखायी पडती है। संस्था के सदस्यों के व्यापार को और गति देने के उद्देश्य से संस्था द्वारा इस वर्ष 2026-27 में कुछ महत्वपूर्ण कार्य किये जाने हैं।
कार्यकारी सचिव विपनेश त्यागी ने संस्था के विगत वर्ष के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने संस्था के सदस्यों से अनुशासन में रहने का भी अनुरोध किया।
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल द्वारा संस्था के विगत वर्ष के खाते प्रस्तुत किये गये। इसके अलावा नये सदस्यों को सदस्यत्ता प्रमाण पत्र दिया गया जिनमें प्रमुख रूप से ईशू गुप्ता, शहजाद अन्सारी, हेमन्त कुमार जैन, वरून कान्त गुप्ता एवं विक्रांत अग्रवाल रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments