हादसा: निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गर्डर सहित तीसरी मंजिल से नीचे गिरे, तीन घायल
आगरा, 02 मई। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर अचानक गर्डर सहित नीचे गिर पड़े। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा और गर्डर खिसक गया। गर्डर के साथ काम कर रहे तीन मजदूर नीचे आ गिरे। उनके गिरने से जोरदार आवाज हुई जिससे आसपास काम कर रहे अन्य लोगों में दहशत फैल गई।
हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दो गम्भीर घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एक अन्य घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments