पथवारी के नाले में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी
आगरा, 03 मई। शहर के पथवारी मैना गेट के निकट रविवार को नाले के एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना ने समाज में गिरते मानवीय मूल्यों और संवेदनहीनता पर फिर सवाल खड़े कर दिए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्रीय लोगों ने नाले में एक संदिग्ध डिब्बा देखा, जिसमें से नवजात शिशु का शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था। बताया जा रहा है कि शव को डिब्बे में बंद कर नाले में फेंका गया था, लेकिन फेंकने के दौरान बच्ची का आधा शरीर बाहर निकल आया। आवारा कुत्ते शव को नोचते हुए दिखाई दिए तो लोगों का उस तरफ ध्यान गया।
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में यह जानने की उत्सुकता बनी रही कि बच्ची को जीवित अवस्था में फेंका गया या उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इस कृत्य को अंजाम देने वाले तक पहुंचा जा सके।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments