फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर साधु-संतों की चलती कार में आग, समय रहते बाहर कूदे

आगरा, 21 मई। जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज गुरुवार की सुबह एक चलती डस्टर कार अचानक आग का गोला बन गई। किलोमीटर-21 के पास वृंदावन से भिंड जा रहे साधु-संतों की कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई।
खबरों के अनुसार, घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई गई है। कार में बैठे साधु-संत तुरंत वाहन से बाहर कूद गए। कुछ ही सेकेंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। 
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद टोल कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। 
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
सूचना पर यूपी-112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक डस्टर कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन की ओवरहीटिंग माना जा रहा है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments