महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपा का कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने सुमन, शब्बीर और ऊदल को रोका

आगरा, 21 मई। समाजवादी पार्टी ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ शहर के गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। तपती दोपहरी में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। इससे पूर्व प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को नजरबंद कर दिया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह को पुलिस अपने साथ कलक्ट्रेट ले आई। पुलिस ने सपाइयों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वे कलक्ट्रेट पहुंचने में सफल हो गए। तपती दोपहरी में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। अनेक प्रदर्शनकारी सब्जी की माला पहनकर पहुंचे। 
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर गुरुवार को सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक मार्च और घेराव का एलान किया था। सपा के प्रदर्शन को रोकने के लिए सुबह से पुलिस सक्रिय हो गई। राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को उनके एचआईजी फ्लैट संजय प्लेस में नजरबंद कर दिया गया।
 Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के जीवनी मंडी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नजरबंद करने का प्रयास किया। सपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस उन्हें हिरासत में छत्ता थाना ले गई। उधर, सुभाष पार्क पर एकत्र हुए सपाई मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।
सपाइयों ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण के बजाय उपदेश दे रही है। नीट का पेपर लीक होने के मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सपाइयों ने यहाँ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
_______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments