फेम का सुझाव- अघोषित सोने को सरकार को देने की स्वघोषित स्कीम लागू करें पीएम
आगरा, 13 मई। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने वर्तमान वैश्विक आर्थिक संकट के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुझाव एक पत्र के माध्यम से भेजे हैं।
सोबती ने यह जानकारी बुधवार को दी। उन्होंने पत्र में कहा कि भारत सोने की चिड़िया रहा है और हज़ारों टन सोना अघोषित रूप से पड़ा है। इस अघोषित सोने को सरकार को देने के लिए कोई स्वघोषित स्कीम लागू करे जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी जिससे सरकार के राजस्व घाटे में कुछ योगदान हो सकेगा। तिजोरियों में बंद सोना राष्ट्र की मुख्यधारा में आकर व्यापार वृद्धि में योगदान करेगा। सोना बाजार में आने से सर्राफा बाजार में भी व्यापार वृद्धि होगी और उनके कामगारों को भी रोजगार मिलेगा।
संगठन के जिला महामंत्री ब्रजेश पंडित ने आह्वान किया कि राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों में सभी लोग अधिकतम संभव सहयोग करें। सोने के साथ साथ डीजल/पेट्रोल की मितव्ययता, ऑनलाइन मीटिंग/वर्किंग को अपनाएं और इस वैश्विक आर्थिक संकट में सरकार के साथ खड़े हों।
इस दौरान मंडलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, राजेन्द्र सिंह कुक्कू, धर्मवीर कौशिक, प्रेम शर्मा, मुकेश निर्वाणिया, गौरव जैन, संतोष कुमार, मनीष कुमार मौजूद रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments