नकबजनी और चोरी में वांछित को पुलिस ने पैर में गोली मारी, गिरफ्तार

आगरा, 09 मई। थाना मलपुरा पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उस पर नकबजनी और चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप है। बदमाश ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रवण उर्फ राजू उर्फ बिहारी के रूप में हुई। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई।
मलपुरा क्षेत्र में हाल ही में नकबजनी और चोरी की घटना सामने आई थी, जिसके खुलासे के लिए पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में विगत रात्रि पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। 
पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अभियुक्त के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments