रीयूनियन: 26 साल पुरानी यादें ताजा की होली पब्लिक स्कूल 2000 बैच के छात्र-छात्राओं ने, पूर्व शिक्षकों ने भी बढ़ाया उत्साह
आगरा, 09 मई। सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में शनिवार को अनूठा नजारा था। यहां सुबह से ही 26 साल पहले स्कूल छोड़ चुके वर्ष 2000 बैच के पूर्व छात्र और छात्राएं पूरे उत्साह और उमंग के साथ जुटे थे। इस रीयूनियन कार्यक्रम में वर्षों बाद एकत्रित हुए सहपाठियों ने अपने स्कूली दिनों की यादें ताज़ा कीं और भावनात्मक व आनंदमयी क्षण साझा किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर के साथ ही प्रिंसिपल इंद्राणी बाबू, शिक्षकों नसीन, अनुराधा, रितु बिंद्रा, संजय शर्मा एवं संजीव शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संजीव शर्मा इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इंदौर से यहां आए। सभी पूर्व छात्र और छात्राएं सफेद शर्ट और नीली जींस की ड्रेस कोड में थे।
पूर्व छात्रों ने सभी शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं योगदान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। रीयूनियन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक गतिविधियाँ एवं पुरानी यादों को ताज़ा करने वाले अनेक विशेष क्षण देखने को मिले। सभी लोगों ने इस आयोजन को अत्यंत सफल, भावनात्मक और यादगार बताया।
इस आयोजन में पूर्व छात्रों में गौरव अरोड़ा, विकास चतुर्वेदी, शालिनी मिश्रा, पूजा अग्रवाल, अमरीश खेमका, अभिषेक जैन, नेहा कपूर, सौरभ जैन, इंदरजीत सिंह एवं रूचिर श्रीवास्तव ने सहयोग किया।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments