डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन फेल, इंजन से निकला धुआं, आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित बाहर निकाला

मुरादाबाद, 25 मई। मुरादाबाद से लौट रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हादसे का शिकार होने से बच गये। सोमवार की दोपहर उड़ान भरने के दौरान उनके उनके विमान का एक इंजन फेल हो गया। इंजन से धुआं निकलने लगा। मुरादाबाद एयरपोर्ट के रनवे पर ही विमान को आपातकालीन स्थिति में रोका गया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
डिप्टी सीएम ने खुद के सुरक्षित होने की बात कही है। पाठक ने विमान की इंजन में खराबी मामले में मीडिया से बात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिप्टी सीएम ने कहा कि मुरादाबाद से टेकऑफ के समय विमान का एक इंजन बंद हो गया। इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। यह घटना उस समय घटी जब विमान रनवे पर उड़ने को तैयार था। डिप्टी सीएम ने कहा, विमान को उड़ान भरने से रोककर मुझे सुरक्षित उतारा गया। विमान में सवार अन्य सभी लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बाद में डिप्टी सीएम पाठक कार द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने मीडिया को बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पूरी तरह सुरक्षित हैं और वह सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दो दिवसीय मंडलीय दौरे पर मुरादाबाद आए हुए थे। अमरोहा के बाद संभल दौरे से वापसी के उपरांत जैसे ही उनका विमान मुरादाबाद एयरपोर्ट के रनवे पर उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ा, तभी अचानक उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इंजन बंद होते ही विमान से तेजी से धुआं निकलने लगा। पायलट ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल टेकऑफ को रोक दिया और विमान पर नियंत्रण पाया। विमान के रुकते ही हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों और आपातकालीन दस्ते ने मोर्चा संभाला और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित विमान में सवार अन्य लोगों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस तकनीकी खराबी के कारणों की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments