सामूहिक शपथ के साथ “राष्ट्र प्रथम अभियान” का समापन, सांसद जैन ने दिलाई लोगों को शपथ

आगरा, 27 मई। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए गए “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतिम चरण में बुधवार को संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब के समीप “सामूहिक शपथ संकल्प कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रहित से जुड़े संकल्पों को अपनाने की शपथ ली। 
उपस्थित लोगों ने “राष्ट्र प्रथम अभियान” के माध्यम से स्वदेशी अपनाने, ईंधन की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन एवं कारपूलिंग को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सांसद नवीन जैन ने जनसमूह को राष्ट्रहित की सामूहिक शपथ दिलाई। सभी लोगों के हाथों में शपथ संकल्प पत्र था, जिसे सांसद नवीन जैन ने मंच से पढ़ा तथा उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में उसे दोहराया। 
अभियान सह संयोजक वैभव जैन ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम अभियान” के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सकारात्मक जागरूकता देखने को मिल रही है। 
कार्यक्रम का संचालन पार्षद पंकज अग्रवाल व दीपक जैन ने किया। इस अवसर पर विधायक डॉ जी एस धर्मेश, महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता, सफाई आयोग के सदस्य कमल वाल्मीकि, राहुल जैन, अमित ग्वाला, जगदीश पचौरी, जे डी शर्मा, नितेश शिवहरे  धर्मवीर लोधी, राजेश गोयल, राहुल वैद्य, नागेश शर्मा, राजीव जैन, भगवान दास प्रजापति,प्रवीण कन्नौजिया, अतुल गर्ग, बबीता पाठक, पार्षद राकेश जैन, विकास भारद्वाज, मुकेश सोलंकी, नेहा गुप्ता, रोहित अली चिश्ती, वंश अग्रवाल उपस्थित रहे।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments