आधे घंटे की बारिश से बाजारों, कालोनियों में जलभराव, आंधी से पेड़-होर्डिंग गिरे, किनारी बाजार में हादसा बचा

आगरा, 29 मई। जिले में शुक्रवार की शाम आंधी के बाद हुई बजे हुई तेज बारिश से जगह-जगह पर जल भराव हो गया। बाजारों और कालोनियों में घरों में पानी घुस गया। आंधी के चलते होर्डिंग्स सड़कों पर गिर पड़े और कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। कई दुकानों के बोर्ड भी हवा में उड़ गए। किनारी बाजार में एक मकान की ऊपरी मंजिल की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। 
नगर निगम की तैयारियां एक बार फिर फेल दिखीं। इस बार भी नालों की सफाई सिर्फ कागजों में नजर आई। दस मिनट की आंधी और आधे घंटे की बारिश ने शहर को बेहाल कर दिया। आंधी के बाद हुई आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। एमजी रोड पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने लगीं। राजामंडी बाजार की दुकानों, रामनगर पुलिया, बोदला और रामबाग के कई क्षेत्रों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। करकुंज कालोनी को में पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। कैलाशपुरी के निकट आवास विकास कालोनी मार्ग पर भी पेड़ और होर्डिंग गिर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
कई कॉलोनियों में घरों और दुकानों तक पानी घुस गया। सिकंदरा, कमला नगर और ट्रांस यमुना इलाके में भी जलभराव से हालात खराब हो गए। नाले-नालियां चोक होने से घंटों तक पानी सड़कों पर जमा रहा।
बारिश के चलते किनारी बाजार में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि मकान की ऊपरी मंजिल की दीवार का कुछ हिस्सा गिरा गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
आंधी और बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश कई जगह पर तार टूट गए। इससे काफी देर तक बिजली गुल रही। देहात क्षेत्र में भी घंटों तक आपूर्ति बाधित होने के कारण परेशानी हुई।
मौसम विभाग दो दिन से नागरिकों के मोबाइल फोनों पर अलर्ट संदेश भेज रहा था। विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुईं।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments