मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग में बंसल एस टैग और रॉयल एनफील्ड की शानदार जीत
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में फ्लड लाइट में खेली जा रही मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग।के दूसरे दिन बंसल एस टैग और रॉयल एनफील्ड की टीमें विजयी रहीं।
पहला मुकाबले में बंसल एस टैग यूनिफॉर्म ने शानदार तालमेल दिखाते हुए कपिल (2 गोल), खलील (2 गोल) और शाहरुख मलिक (1 गोल) की बदौलत योद्धा फ्लिकर को 5-1 के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी जीत का खाता खोला। गौरव शर्मा ने योद्धा फ्लिकर टीम के लिए एकमात्र गोल किया। योद्धा फ्लिकर के गौरव शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रॉयल एनफील्ड ने अंतिम क्षणों में बाजी पलटते हुए जीत हासिल की। हाफ टाइम तक प्रेम मोटर्स के मनीष के दो शानदार गोल कर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी थी। पर अंतिम क्वार्टर में रॉयल एनफील्ड ने आक्रामक खेल दिखाया। दिलीप शर्मा ने एक पेनल्टी कॉर्नर और एक फील्ड गोल कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम कुछ सेकंड में राजवीर सिंह ने शानदार निर्णायक फील्ड गोल कर रॉयल एनफील्ड को 3-2 से जीत दिला दी। प्लेयर ऑफ द मैच प्रेम मोटर्स के गोलकीपर उपेंद्र कुशवाह को दिया गया।
दोनों मुकाबलों से पहले विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, एडीएम अजय नारायण, एसडीएम सुमित सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी के.के. शर्मा, भारतीय कुश्ती टीम के कोच नेत्रपाल सिंह, बिल्लू चौहान और संजय गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।। दूसरे मैच से पहले राजेश गोयल (बबलू) कैंट बोर्ड सदस्य, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, अजय सिंह राजपूत, शकील खान, धर्मेश राजपूत, गिन्नी, चौधरी एम.डी. अहमद खान और रघु रहे। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष वी.के. मित्तल, धर्मेंद्र बघेल, धीरज मदान, रीनेश मित्तल, के.पी. सिंह यादव, गोपाल भगत, ज्ञानेंद्र यादव, बंटी यादव, अमित दीक्षित, संदीप सोलंकी, देवेश यादव, सनी उपाश्रय, अमरजीत सिंह और दिलीप शर्मा उपस्थित रहे।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments