तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, पुलिस ने धर दबोचा
आगरा, 08 मई। थाना न्यू आगरा पुलिस ने तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचे लहराते हुए वीडियो पोस्ट हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक जयवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को दयालबाग आनंदी भैरो मंदिर से पकड़ा। उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने पुलिस थाने में माफी मांगते हुए भविष्य में फिर से इस तरह की हरकत न करने की कसम भी खाई। लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments