कल नौ मई को जयंती पर निकलेगी महाराणा प्रताप की विशाल शोभायात्रा, आमंत्रण पत्र जारी

आगरा, 08 मई। महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती नौ मई को धूमधाम से मनाई जाएगी।
तैयारी में जुटे समाजसेवियों ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में शोभायात्रा का आमंत्रण पत्र जारी किया।
अध्यक्ष समाजसेवी कुंवर युवराज सिंह परिहार ने कहा कि महापुरुष किसी एक कौम, जाति, क्षेत्र, वर्ग, मजहब या समाज के नहीं होते, उनमें सबकी श्रद्धा होती है। संरक्षक पप्पू राघव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के अनुपम प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर 9 मई, शनिवार को शाम चार बजे विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमशाबाद मार्ग स्थित टीवी टावर के सामने जीएल फॉर्म हाउस तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बैंड बाजों, तोप, घोड़ों और ऊँटों के साथ 21 झाँकियाँ शौर्य, साहस, स्वाभिमान, श्रद्धा, सद्भाव, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन को प्रदान करेंगी। 
संस्थापक-संरक्षक धनवीर सिंह तोमर ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और तहसीलों से भी क्षत्रिय समाज की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। शोभायात्रा मार्ग पर राजपुर चुंगी, राजेश्वर मंदिर और सौ फुटा सहित जगह-जगह क्षेत्रीय जनों, क्षत्रिय जनों, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
संरक्षक चंद्रभान तोमर और देवेंद्र धाकरे ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, अवागढ़ के युवराज अंबरीश पाल सिंह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, विधायक पक्षालिका सिंह, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, फुफुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, पीली कोठी के कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलए ठाकुर विजयपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी सहभागिता करेंगे।
इस मौके पर ब्रजमोहन तोमर, विजय सिंह तोमर, हरिशंकर जसावत, महेंद्र सिंह रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदीप सिकरवार, ललित रघुवंशी, डॉ. राकेश सिकरवार, अशोक भदौरिया, थान सिंह, चोब सिंह, गजेंद्र परिहार, विक्रम सिंह, राजेश तोमर, राजवीर सिंह, सोमवीर, जसवंत, रवीन्द्र, हेमंत, लाल सिंह और पृथ्वी पाल सिंह उपस्थित रहे। गजेंद्र परमार ने संचालन किया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments