राजकिशोर खंडेलवाल बने टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, चुनाव संपन्न

आगरा, 27 मई। टैक्सेशन बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को जीएसटी कार्यालय, जयपुर हाउस स्थित बार रूम में संपन्न हुआ। अध्यक्ष: राज किशोर खंडेलवाल, महासचिव अखिलेश भटनागर, उपाध्यक्ष (आयकर), अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष (वाणिज्य कर) परमेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष अब्दुल अख्तर खान, सेक्रेटरी (वाणिज्य कर) संचिता अग्रवाल, सेक्रेटरी (आयकर) राकेश कुमार सारस्वत, जॉइंट सेक्रेटरी (वाणिज्य कर) अभिनव बंसल, जॉइंट सेक्रेटरी (इनकम टैक्स) शांतनु बंसल, ऑडिटर मोहित अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर- सोमेंद्र कुमार जैन, मुकेश खंडेलवाल, मोनिल अग्रवाल, अरुण कुमार सक्सेना कृष्ण मुरारी अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर-बी रोहित अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर-बी वैभव जैन चुने गए।
चुनाव परिणाम की घोषणा के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ एवं निवर्तमान महासचिव संजीव कुमार वशिष्ठ को उनके सफल कार्यकाल हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं उनकी सम्पूर्ण टीम रवि अग्रवाल, संजय भटनागर, गौरव मित्तल, गौरव गौतम, प्रकाश मित्तल, पीयूष खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया गया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
यह चुनाव एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, मेंबर इकबाल बैग एवं अश्विनी यादव के कुशल निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी के निर्वाचन पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम मोहन सिंह कोटिया, आर पी दीक्षित, रजनीकांत वर्मा, सुनील आनंद, अनिल वर्मा, ताराचंद, सतीश चंद्र बंसल, राकेश बाबू गर्ग, रूप किशोर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सतीश चंद्र गुप्त, बृजेंद्र अग्रवाल, विजेंद्र सिंह बघेल, राजेंद्र शर्मा, श्याम मोहन गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संजीव यादव, अभिषेक आनंद, मनोज शर्मा, अनिल आदर्श जैन, केएन द्विवेदी, सुनील शर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई प्रेषित कीं।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments