आगरा के उद्योगों के हित में तीन प्रमुख कदम उठाएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल || विजय शिवहरे का भी सहयोग का वायदा

आगरा, 22 मई। केंद्रीय राज्य मंत्री और जिले के सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स से वायदा किया कि उद्योगों की समस्याओं के निदान के लिए तीन प्रमुख कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्य सचिव के साथ बैठक रखेंगे। इस बैठक में चैंबर का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा और उसके द्वारा रखी जाने वाली समस्याओं का निदान कराया जाएगा। दूसरे कदम के रूप में प्रदेश के औद्योगिक विकास व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात कर आगरा के उद्योगों के रखरखाव शुल्क को कम करने की बात की जाएगी। तीसरे कदम के रूप में ताज ट्रिपेज़ियम जोन में उद्योगों को राहत के विकल्प तलाशने के लिए देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ मुलाकात की जाएगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री बघेल शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में नेशनल चैम्बर के प्रमुख सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चूंकि मंडलायुक्त ताज ट्रिपेज़ियम जोन के अध्यक्ष हैं इसलिए उद्योगों के हित के लिए की जाने वाली पैरवी में उन्हें भी भरोसे में लिया जाएगा। बघेल ने कहा कि वह उद्योगों के हित और आगरा के विकास के लिए निरंतर सक्रिय है, बस इसे लेकर दिखावा करने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से आगरा से हवाई सेवाओं में वृद्धि हुई है। अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी काम काफी आगे बढ़ गया है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि स्वयं भी व्यापारी होने के नाते वह उद्योगों के हित में हमेशा साथ हैं। उन्होंने कहा कि कोई जनप्रतिनिधि उद्योग हित में कार्य से पीछे नहीं हटेगा, चैंबर को केवल जनप्रतिनिधियों के पीछे निरंतर लगना होगा।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
इससे पूर्व चैंबर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उद्योगों की समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा ताज संरक्षित क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद 1995 से आगरा औद्योगिक क्षेत्र में बुरी तरह पिछड़ गया है। टीटीजेड की शर्तों के कारण यहां नये उद्योग लगाना तथा उद्योगों का विस्तारीकरण पूर्णतः प्रतिबन्धित है। यह औद्योगिक क्षेत्र में संभवतः पूरे देश में दयनीय स्थिति में है। उन्होंने वैकल्पिक ईंधन, गैस कनेक्शन, यूपीसीडा समेत कई मुद्दों को रखा और कहा कि ताज संरक्षित क्षेत्र में गैर प्रदूषणकारी उद्योग व व्हाइट कैटेगिरी इंडस्ट्री जैसे आईटी कंपनी, सॉफ्टवेयर कंपनी इत्यादि की स्थापना की जानी चाहिये। नॉन-पॉल्यूटिंग इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर आगरा क्षेत्र, यमुना एक्सप्रेसवे कारिडोर, न्यू दक्षिण बाईपास, प्रस्तावित लेदर पार्क क्षेत्रों का प्रभावी उपयोग किया जा सकता है।
बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल और आभार पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया। 
उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, नितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल, राजकुमार अग्रवाल, अनिल वर्मा, मुकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अतुल गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्य सचिन सारस्वत, मयंक मितल, किशोर खन्ना, राकेश चौहान, संदीप अरोरा, अनूप गोयल, अनिल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, संदेश जैन, विवेक जैन, संजय अरोरा अशोक गोयल उपस्थित थे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments