सहकारी समिति के गोदाम में निकल आए तीन सांप

आगरा, 16 मई। प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा किये गए त्वरित संयुक्त बचाव अभियान में जिले के तेहरा सैया स्थित सहकारी समिति के एक सरकारी गोदाम से तीन कॉमन सैंड बोआ (एरीक्स कोनिकस) सांपों को सुरक्षित बचाया गया। 
गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने भंडारण सुविधा की सीढ़ियों के नीचे सांपों को देखा था, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग ने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस की आगरा हेल्पलाइन (+91 9917109666) पर संपर्क किया।
लालकॉमन सैंड बोआ एक गैर विषैली सांप की प्रजाति है, जो अक्सर बिल खोद कर अंधेरे, बंद और शांत स्थानों में शरण लेते हैं। भंडारण स्थल, गोदाम और कृषि क्षेत्र इसके लिए आम आश्रय स्थल हैं, खासकर गर्म महीनों के दौरान जब सांप अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए ठंडी सतहों की तलाश करते हैं। 
हालांकि ये मनुष्यों के लिए पूरी तरह से हानिरहित हैं, लेकिन व्यस्त परिसरों में इनकी उपस्थिति उन लोगों के लिए चिंता का कारण बन सकती है जो इस प्रजाति से परिचित नहीं हैं।
मौके पर पहुच तीसरे साँप को भी खोज निकाला। विशेष रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से तीनों साँपों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। साँपों को वाइल्डलाइफ एसओएस ट्रांजिट फैसिलिटी में गहन निगरानी में रखा गया जिसके बाद उन्हें उनके उपयुक्त प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।
___________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments