प्रोफेशनल स्पीकर महेश हेमनानी ने किया सेंट पीटर्स कॉलेज के छात्रों का मार्गदर्शन
आगरा, 06 मई। सेंट पीटर्स कॉलेज में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के मार्गदर्शन व सशक्त व्यक्तित्व निर्माण हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला हेतु प्रोफेशनल स्पीकर महेश हेमनानी उपस्थित रहे।
उन्होंने छात्रों को "मजबूत आज सफल कल" और "परिवर्तन के लिए तैयार, भविष्य के लिए तैयार" के अंतर्गत ए.आई., ऑनलाइन गेम्स, सोशल मीडिया, विषयों का चुनाव, अपनी स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने तथा समय प्रबंधन का छात्र जीवन में महत्व सिखाया।
कॉलेज प्रधानाचार्य फादर डॉ ऑल्विन पिंटो ने शॉल पहनाकर महेश हेमनानी का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि महेश हेमनानी एक गतिशील उद्यमी व शिक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख पहचान हैं, जो हैदराबाद स्थित एक प्रतिष्ठित कम्पनी से जुड़े हुए हैं। यह कंपनी देश में सीखने के तरीकों को बदलने का कार्य कर रही है।
उन्होंने अपनी प्रेरक भाषा व व्यक्तित्व द्वारा नेतृत्व क्षमता तथा व्यक्तित्व के विकास एवं छात्रों को उनकी पूर्ण क्षमता तक पहुँचने हेतु सहायता की।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर शोभा राना, कार्यक्रम संयोजक नियति अग्रवाल एवं निजो इप्पन पानिकर एवं सर शलभ भार्गव का सहयोग रहा।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments