12वीं तक सभी विद्यालय, मदरसे एक सप्ताह के लिए बंद
आगरा, 20 मई। जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर ने अवगत कराया कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक/बेसिक), उप्र लखनऊ द्वारा निर्गत अवकाश तालिका के अनुसार जनपद के समस्त राजकीय /अशासकीय सहायता प्राप्त /वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय / परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है।
इसी क्रम में मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गयी हीट वेव / अत्यधिक तापमान / प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा-1 से 12 तक के विद्यालयों को अगले एक सप्ताह तक बन्द रखे जाने के आदेश प्रदान किये गये हैं।
अतः जनपद के आईसीएससी, सीबीएससी, मदरसा बोर्ड व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को आदेशित किया जाता है कि अपने-अपने विद्यालयों में आगामी एक सप्ताह (21मई से) तक अवकाश करना सुनिश्चित करें।
यदि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के बावजूद यदि कोई विद्यालय संचालित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments