महिला मित्र के साथ ताजमहल देखने आया पर्यटक होटल में फंदे पर लटका मिला
आगरा, 23 अप्रैल। कर्नाटक से महिला मित्र के साथ यहां ताजमहल देखने आए एक पर्यटक का शव होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। होटल स्टाफ का कहना है कि महिला की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचे तो युवक का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना वह ईदगाह क्षेत्र स्थित होटल ताज पैलेस में बुधवार की रात्रि घटी। कहा जा रहा है कि मृतक के साथ आई महिला उस समय कमरे में नहीं थी। उसने आकर जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो साथी पर्यटक का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई।
बताया गया है कि कर्नाटक के डोनिमडागु निवासी 38 वर्षीय सुब्रहमणि बुधवार शाम को महिला मित्र के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा आया था। दोनों होटल ताज पैलेस में ठहरे। शाम को साथ-साथ घूमने के लिए भी निकले। वापस लौटने के बाद युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगा लिया। साथ आई महिला का कहना है कि जिस समय युवक ने फंदा लगाया, वह कमरे में नहीं थी।
सूचना पर थाना रकाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments