एटा-टूंडला मार्ग पर दो टैंकरों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दोनों चालक जल मरे
आगरा, 03 अप्रैल। पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद के थाना रिजावली क्षेत्र में एटा-टूंडला मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर विपरीत दिशाओं से आ रहे दो टैंकरों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से दोनों टैंकरों में आग लग गई जिसमें जलकर दोनों चालकों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टूंडला-एटा मार्ग पर दोपहर बाद एक टैंकर एटा से टूंडला की ओर जा रहा था, दूसरा टैंकर टूंडला से एटा की ओर आ रहा था। दोनों की तेज गति में होने के कारण आपस में भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के साथ ही दोनों टैंकरों में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।
सभी ने प्रयास कर आग पर काबू पाया तब तक दोनों टैंकरों के चालक की मौत हो गई थी। क्लीनरों को घायल हालत में निकाल लिया गया। पुलिस ने टैंकर मालिकों को सूचना देने के बाद चालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद के जिला अस्पताल भिजवा दिया। एक मृतक सुरेश मुरैना (मध्य प्रदेश) का निवासी बताया गया जबकि दूसरा भारत लाल धौलपुर (राजस्थान) का निवासी बताया गया। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments