रोडवेज महिला परिचालक परेशान, देर रात कॉल कर आपत्तिजनक बातें करते हैं कर्मचारी!

आगरा, 18 अप्रैल। परिवहन निगम के ताज डिपो के कुछ कर्मचारियों पर एक महिला परिचालक द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने से हड़कम्प मचा हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ने मामले में एआरएम को जांच के आदेश देते हुए तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ताज डिपो में तैनात महिला परिचालक का आरोप है कि ड्यूटी समाप्त करके घर जाने के बाद उसे लगातार कॉल की जाती है। कॉल करने वाले कर्मचारी आपत्तिजनक बातें करते हैं, जिससे वह और उसका परिवार परेशान है। शुक्रवार को महिला परिचालक के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो गया।
महिला परिचालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज के यहां शिकायत की है। उसका कहना है कि वह अपनी ड्यूटी समय से करती है। इसके बावजूद डिपो के कुछ कर्मचारी उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। ड्यूटी करके घर जाने पर रात दस बजे के बाद उसे बार-बार काॅल किया जाता है। कर्मचारी उससे फोन पर आपत्तिजनक बातें करते हैं। कई बार समझाने के बाद भी कर्मचारी अपनी हरकत बंद नहीं कर रहे हैं। जिससे उसके परिवार में झगड़े की नौबत आ गई है।
क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने एआरएम ताज डिपो को तीन दिन में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments