जूता व्यापारियों का नगर निगम को एक मई तक का अल्टीमेटम, एमजी रोड जाम करने की धमकी
आगरा, 18 अप्रैल। नगर निगम ने आगामी एक मई तक ट्रेड टैक्स को वापस नहीं लिया तो जूता व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे, एमजी रोड पर चक्का जाम किया जाएगा। आंदोलन में मजदूर और दस्तकार भी उतरेंगे।
यह ऐलान शनिवार को द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन, भीम युवा व्यापार मंडल, भीम युवा व्यापार संगठन की संयुक्त बैठक में किया गया। अध्यक्ष विजय सामा ने मजदूर दिवस (एक मई) तक का अल्टीमेटम नगर निगम को दिया। यदि ट्रेड टैक्स वापस नहीं लिया गया तो हजारों की संख्या में जूता व्यापारियों, कारीगरों द्वारा शहीद स्मारक से लेकर नगर निगम तक चक्का जाम किया जाएगा।
भीम युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप पिप्पल ने कहा कि नगर निगम जूता व्यापारियों की पीड़ा समझे। खाड़ी युद्ध के कारण कच्चे माल के दाम 30-100 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। ऐसे समय में मदद के बजाय व्यापारियों पर नए कर का बोझ को लादा जा रहा है। 25 से कम कारीगर वाले कारखानों पर भी शुल्क लगा दिया गया है। इस अवसर पर अजय महाजन, मनप्रीत सिंह, अनिल लाल, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप मेहरा, घनश्याम दास बोहरा, वासूदेव मूलचंदानी, बाबू भाई, डब्बू भाई, प्रमोद जैन, सुधीर महाजन, अतुल कर्दम, रूपेश,करन सिंह, विजय पिप्पल, सुरेन्द्र पिप्पल, जितेश कुमार उपस्थित थे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments