सिकंदरा के ग्राम अटूस में एक ही रात में तीन घरों के चोरी
आगरा, 18 अप्रैल। थाना सिकंदरा के अंतर्गत रुनकता के निकट स्थित गांव अटूस में विगत एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदातों से भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस पर रात्रि। गश्त न करने के आरोप लगाए हैं।
विगत गुरुवार को चोर तीनों घरों से आभूषण व नगदी ले गए। गांव में पूर्व प्रधान तेजवीर सिंह व सोनवीर फौजी, नाहर सिंह के एक तरफ मकान बने हुए हैं। तेजवीर सिंह ने बताया कि घर के सभी लोग बाहर खुले में व छत पर सोए हुए थे।
सुबह देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी तथा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, करीब दस लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोर ले गए।
तेजवीर सिंह पुत्र जुगेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को थाना सिकंदरा में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस से वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश में जुट गई है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments