एक माह में दूर होंगी व्यापारियों की समस्याएं, नए जिलाधिकारी का आश्वासन
आगरा, 22 अप्रैल। नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला वाणिज्य बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके एक माह में निराकरण का आश्वासन दिया।
बैठक में व्यापारियों ने नगला मांकरोल, ग्वालियर रोड, संजय प्लेस में पार्किंग, जूता व्यापार के लिए आवंटित दुकानों में अन्य व्यापार, लोहामंडी रोड, शहर में अधूरी नौ पार्किंग और फुटपाथों पर कब्जे के मुद्दे उठाए।
बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने के मामलों में तत्काल अतिशीघ्र रिपोर्ट देने की भी मांग रखी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान और व्यापारियों में देवेंद्र गुप्ता, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़ संजय अरोड़ा, संदीप गुप्ता, योगेश, जयप्रकाश अग्रवाल, विजय सामा, महावीर मंगल, मुकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल ने समस्याएं रखीं। जय पुरसनानी ने जिलाधिकारी को गीता व हनुमान चालीसा के ग्रन्थ भेंट किए। संजय अरोड़ा ने श्रीकृष्ण की अष्टधातु की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments