5690 स्कूलों में से 2700 ने ही दिए शपथपत्र! 40 के रजिस्ट्रेशन निलम्बित, वाहनों की फिटनेस को लेकर प्रबंध तंत्र हुआ लापरवाह

आगरा, 22 अप्रैल। स्कूली वाहनों की फिट
नेस के मामले में अभी तक 5690 स्कूलों में से 2700 स्कूलों ने ही शपथ पत्र दिए हैं। अभी तक 1100 वाहनों की जांच की गई है। चालीस गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन निलम्बित किए गए हैं। परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद बड़ी संख्या में स्कूल संचालक वाहनों का विवरण देने में आनाकानी कर रहे हैं। 
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा में 2990 स्कूल संचालकों ने अभी तक स्कूली वाहनों के संचालन संबंधी शपथ पत्र जमा नहीं किया है। सरकार ने स्कूली वाहनों की निगरानी को सख्त और पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल्स मॉनिटरिंग पोर्टल (यूपी आईएसवीएमपी) एक अप्रैल को लॉन्च किया था। इस पोर्टल पर सभी स्कूली वाहनों का विवरण अपलोड किया जाना है। अभी तक 1100 वाहनों का ही डाटा अपलोड हो पाया है। 
रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने स्कूली वाहनों के लिए मानक निर्धारित किए हैं। पोर्टल पर वाहन का नंबर डालते ही उसके रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, प्रदूषण और इंश्योरेंस की स्थिति सामने आ जाएगी। यदि कोई वाहन अनफिट है तो पोर्टल उसे रेडमार्क कर देगा, जिससे एआरटीओ उस बस को सड़क से तुरंत हटवा सकेंगे। जो स्कूल प्रबंधक अपने वाहनों की जानकारी पोर्टल पर साझा नहीं करेंगे या गलत तथ्य पेश करेंगे, उन पर कार्रवाई होगी।
निरीक्षण में किसी भी बस में तकनीकी खामी या कागजों में हेराफेरी मिलने पर संबंधित स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 1100 वाहनों की जांच की गई है। 40 गाड़ियों के पंजीकरण नीर8 केकिए गए हैं। वाहनों की माॅनीटरिंग लगातार की जा रही है।
गौरतलब है कि एत्मादपुर में विगत 11 मार्च को आरबीएस स्कूल की कक्षा एक की नौ वर्षीय छात्रा नैना की चलती बस के टूटे फर्श से गिरकर मौत हो गई थी। बस का फर्श टूटा हुआ था जिसे लकड़ी के फट्टे से ढका गया था। ब्रेकर पर झटका लगने से फट्टा हट गया और छात्रा नीचे गिर गई, जिससे बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जांच में सामने आया कि यह बस पिछले चौदह वर्षों से बिना पंजीकरण और फिटनेस प्रमाण पत्र के चल रही थी। इसी घटना के बाद शासन के निर्देश के बाद वाहनों की माॅनीटरिंग लगातार की जा रही है
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments