बाह से एक और युवक को गिरफ्तार कर ले गई मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

आगरा, 16 अप्रैल। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने जिले के बाह क्षेत्र से गुरुवार को एक और युवक को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के मामले में की गई। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व में रितिक, सनी, दीपक, विष्णु, सनी तथा गोलू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इन युवकों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रदीप कुमार पुत्र राम सिंह जाटव निवासी नई बस्ती पक्की तलैया, अशोक नगर बाह को आगरा-इटावा रोड स्थित छदामी मठ के पास से दबोचा। प्रदीप का नाम रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में सामने आया था, जिसके बाद से मुंबई पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लोकेशन ट्रेस करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने बाह पहुंचकर गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी इस पूरे मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। कहा गया है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। 
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments