टीडीआई मॉल के निकट पति, पत्नी और "वो" के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा
आगरा, 01 जून। थाना ताजगंज क्षेत्र में रविवार को पति, पत्नी और "वो" के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई। पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताजगंज क्षेत्र में टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल के बाहर महिला ने अपने पति और उसकी कथित प्रेमिका को एक साथ देख लिया। दोनों को साथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने विरोध जताना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी और दूसरी महिला के बीच सड़क पर ही तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई कर दी। इस दौरान पति बीच-बचाव करने की कोशिश करता रहा, लेकिन स्थिति और तनावपूर्ण होती चली गई। सड़क पर चल रहे लोगों ने रुककर पूरा घटनाक्रम देखना शुरू कर दिया।
हंगामे के बीच काफी देर तक तीनों पक्षों के बीच बहस और धक्का-मुक्की चलती रही। इसी दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद बढ़ता देख कथित प्रेमिका किसी तरह दोपहिया वाहन पर बैठकर वहां से चली गई, जबकि पत्नी और पति के बीच काफी देर तक कहासुनी जारी रही।
इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
____________________________________

Post a Comment
0 Comments